उतराखंडमाफी

पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए: डा.नरेश बंसल

ऋषिकेश। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जंतर-मंतर पर हालिया छात्र प्रदर्शन के दौरान खुद को और अपनी दिवंगत मां को गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा को एक अभिभावक रूपी कदम बताया है व प्रधानमंत्री के इस कदम की खुलकर प्रशंसा की है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री अभिभावक के रूप मे इस देश के युवा से जुड़े है व उनके नेतृव मे केंद्र सरकार छात्र हित मे नीत नए नियम व योजना ला रही है।मोदी जी केवल बात नही काम करते है व देश आज विकास पथ पर आगे बढ़ा है तो सिर्फ मोदी जी की विकासपूरक नीतियो से।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि “मोदी जी ने सही कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और इन्हीं गलतियों से सुधरने का मौका भी मिलता है।कुछ नया सीखें गलतियों से भी सीखें अपने सपनों को लेकर चल पढ़ें। देश बहुत आगे बढ़ रहा है। आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो यही मेरा सपना है”।

डा. नरेश बंसल ने कहा जिस देश के बड़े वर्ग मे प्रधानमंत्री के संग हुए इस अपमानजनक व्वहार के प्रति गुस्सा है।प्रधानमंत्री के उदार और बड़े दिल वाले कदम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि इतने बड़े पद पर होने के बावजूद,इतने गंभीर अपमान के बाद भी कानूनी रास्ते पर चलने के बजाय क्षमा और मार्गदर्शन का मार्ग चुनना पीएम मोदी के विशाल हृदय, परिपक्व नेतृत्व और दूरदर्शिता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री जी ने क्षमा का मार्ग चुना है यह प्रशंसनीय है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि युवाओ को समझना होगा कि देश 2047 तक विकसीत बन सकता है तो केवल मोदी जी के नेतृव में।विपक्ष केवल युवाओ को गुमराह करने का काम कर रहा है।सत्ता की लोलुपता मे विपक्ष के नेता अब निचता पर उतर आए है व इसके लिए मासूम बच्चो को आगे कर रहे है।विपक्ष इस छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाते हुए डा. बंसल ने प्रधानमंत्री की इस महान सोच को देश के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!