उतराखंडपुलिस डायरी

एम्स परिसर आवास से चोरी का खुलासा, शातिर गिरफ्तार

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आंध्र प्रदेश के एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने न केवल एम्स ऋषिकेश बल्कि गुजरात के राजकोट में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

आरोपित के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा कई फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार 20 जुलाई 2026 को एम्स ऋषिकेश परिसर स्थित आवास में रहने वाले रविंद्र तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार संदिग्धों पर नजर रखी।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर 31 जुलाई को देहरादून रोड स्थित अभियोग मोड़ के पास से आरोपी मंडलपु शिवा अंजनेयूल (43 वर्ष) निवासी गुंटूर, आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!