निजी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन तीन हजार रुपये करने का आश्वासन

कानपुर। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने निजी एवं औद्योगिक क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की न्यूनतम ईपीएस-95 पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने का आश्वासन दिया है। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि केंद्र सरकार जल्द इस संबंध में निर्णय ले सकती है, जिससे देशभर के करीब 78 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार पर लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आने का अनुमान है।
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने 15 मार्च को सांसद को ज्ञापन सौंपकर बताया था कि सार्वजनिक, निजी, औद्योगिक और मीडिया क्षेत्र के अधिकांश सेवानिवृत्त कर्मचारियों को औसतन 1170 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे उनका जीवनयापन कठिन हो रहा है। समिति ने न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने की मांग उठाई थी।
सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि न्यूनतम पेंशन तीन हजार रुपये करने की दिशा में जल्द कदम उठाए






