आस्थाउतराखंड

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूजा-अर्चना की एवं भगवान महर्षि वाल्मीकि को भोग अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की

ऋषिकेश : 26 अक्टूबर। ऋषिकेश के वाल्मीकि नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूजा-अर्चना की तथा भगवान महर्षि वाल्मीकि को भोग अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। महर्षि वाल्मीकि ने अपनी महान रचना रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उनका जीवन समाज को सदाचार, समरसता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार और शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज में समानता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर एडवोकेट राकेश कुमार पारछा, संजय वाल्मीकि, राकेश कुमार (अध्यक्ष, एससी मोर्चा), अशोक ढींगरा, विनोद भारती, राजेश कुमार दिवाकर, सुलेखा वाल्मीकि (पार्षद), नीरज कुमार, संदीप ढींगरा, समीर चौहान, गोपाल डोगरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!