
ऋषिकेश। योग दिवस के उपलक्ष मे श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में मनाया गया,,
प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने छात्र- छात्रा को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की आधिकारिक थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) है। यह थीम बढ़ती उम्र के साथ बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती, और शारीरिक सक्रियता बनाए रखने पर केंद्रित है योग योगा इंस्ट्रक्टर कन्हैया ठाकुर के द्वार छात्र- छात्र को योग कराया गया,,, इस अवसर पर वरिष्ठतम प्रवक्ता एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने बताया कि योग शरीर को निरोग रखने की सबसे अच्छी विधि है जो हमें हमारी प्राचीन काल से ऋषि मुनियों के द्वारा एक धरोहर के रूप में मिली है वर्तमान समय में योग के बारे में जागरूकता काफी अधिक बड़ी है जिससे समाज में स्वास्थ्य सुधार हुआ है,, इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी विकास नेगी, रंजन अंथवाल सहित एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






