उतराखंडपुलिस डायरी

बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या

पुलिस ने राजवीर हत्याकांड का किया खुलासा आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा और बाइक की बरामद

हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने सिडकुल कर्मचारी राजवीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक की बेटी के कथित प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर राजवीर को पहले शराब पिलाई और फिर हथौड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी 26 वर्षीय पंकज कुमार और 36 वर्षीय छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा और बाइक भी बरामद की है। रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले का खुलासा किया।
एसएसपी के अनुसार, 27 अप्रैल सुबह अत्मलपुर बोंगला गांव के पास खेतों से राजवीर (50 साल) का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। इसके बाद ग्राम रानानगंला, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर निवासी राजवीर के बेटे प्रियांशु की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।
घटना स्थल के निरीक्षण और मौके पर फील्ड यूनिट टीम को मिले साक्ष्यों और डिजिटल एविडेंस के आधार पर जांच की गई और सामने आया कि राजवीर के साथ अन्य कई लोगों ने शराब पी थी। उसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम की जांच में एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल की और टीम ने कलियर रोड के पास लकी हॉस्पिटल के बाहर बाइक पर बैठे संदिग्ध को मौके पर पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी पंकज कुमार ने पूरी कहानी बयां कर दी। आरोपी पंकज ने बताया कि उसका राजवीर की बेटी से प्रेम संबंध चल रहा है और वो उससे शादी करना चाहता था। लेकिन प्रेमिका का पिता राजवीर उसकी राह में रोड़ा बन रहा है। पिता के डर के कारण प्रेमिका ने भी उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। प्रेमिका नहीं मानी तो उसने राजवीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
एसएसपी के अनुसार, राजवीर और आरोपियों की पहले से जान पहचान थी। दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। पंकज, राजवीर की बेटी से साल 2024 में एक कथा समारोह में मिला था। तब से वो उससे प्यार करने लगा। इतना ही नहीं, उसके पति से तलाक करवा कर उससे खुद शादी करने की बात कही, लेकिन राजवीर ने भी साफ इनकार कर दिया।
इसके बाद बीती 26 अप्रैल की शाम को पंकज अपनी बाइक से अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर को बोंगला अंडरपास के पास एक पापुलर के खेत में ले गया। पहले दोनों आरोपियों ने खेत में राजवीर को शराब पिलाई। नशा बढ़ने के बाद पंकज ने छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर के सिर में हथौड़ी से वार कर दिया और उसकी हत्या कर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नहर पटरी मार्ग पर इंतजार कर रहे छोटेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से राजवीर का मोबाइल और बाइक भी बरामद कर ली हैं।
मृतक के मोबाइल से की गई थी ऑनलाइन पेमेंटरू एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपी पंकज और राजवीर पहले से एक दूसरे को जानते थे। राजवीर और पंकज सिडकुल क्षेत्र में अलग अलग फैक्ट्रियों में काम करते थे। वारदात वाले दिन पंकज अपने साथी छोटेलाल के साथ बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने आया था। उसी दौरान उसकी राजवीर से मुलाकात हो गई। दोनों ने राजवीर को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। तीनों ने पहले शराब खरीदी। शराब के ठेके पर राजवीर के मोबाइल से ही ऑनलाइन पेमेंट की गई। राजवीर की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी उसका मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!