उतराखंडपुलिस डायरी
पड़ोसी के हत्यारे को पुलिस ने 24 घंटे में किया अरेस्ट

हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के निर्मला छावनी में मामूली विवाद से विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवक पर ईंट से हलमा किया था, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी का नाम सौरभ कोरी है, जो निर्मला छावनी का ही रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक बीती 25 अप्रैल को निर्मला छावनी निवासी एक व्यक्ति ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल रात उसके छोटे भाई दीपक सक्सेना का पड़ोसी सौरभ कौरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान सौरभ ने दीपक के साथ मारपीट की। तभी सौरभ ने गुस्से में दीपक के सिर पर ईंट से हमला किया। इस हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
परिजन घायल दीपक को तत्काल एम्स ऋषिकेश लेकर गए, जहां जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल सौरभ कौरी के खिलाफ गौर इरादतन हत्या करने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और सफलता हासिल करते हुए हिलबाई पास रोड स्थित जंगल क्षेत्र से आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झगड़े के दौरान दीपक ने उसे गाली दी थी, जिससे वो आवेश में आ गया था। घटना के बाद जब उसे दीपक की मौत की जानकारी मिली तो वह डर के कारण जंगल में छिप गया। दोनों सालों से ही एक ही कॉलोनी में रहते आ रहे थे और पड़ोसी भी है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार भी कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।












