उतराखंडराजनीति

*भट्ट को हराने वाला विधायक भी भाजपा की गोद में बैठा*

दुर्गेश मिश्रा
पौड़ी। आदर्श आचार संहिता लागू के बाद अब लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस नेताओं का भाजपा में ​चले जाने सिलसिला लगातार जारी है। वहीं बीते रोज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को विधानसभा चुनाव में पटकनी देने वाले बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी भी अब भाजपा की गोद में बैठ गए है। वहीं उनके कांग्रेस के प्रचार- प्रसार की वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह कांग्रेस का सच्चा सिपाही कहते नजर आ रहे है। एकदम क्या हुआ कि भंडारी को पाला बदलने पर मजबूर होना पड़ा है। कुछ समय से रानीतिक हासिए पर चले जाने से वह भी काफी चिंतित रहे। इसकी वजह से उनका भाजपा में शामिल होना पड़ा। बहराल अब भाजपा लगातार कांग्रेस के सिपाहियों को तोड़ने में लगी है। देश के हर क्षेत्र के साथ ही उत्तराखंड में यही सिलसिला जारी है। हालांकि इन नेताओं के आने से भाजपा को आगे क्या फायदा होगा। यह आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। फिलहाल कांग्रेस नेताओं का तू चल मैं आया का सिलसिला रफ्तार पकड़ता जा रहा है।
————-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!