
चमोली। कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद शनिवार को जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा लंगर धाम साहेब में तनाव की स्थिति बन गई जो रविवार तक जारी है। पुलिस और आईटीबीपी की टीमें निहंगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है, लेकिन वे बाहर आने को तैयार नहीं है। वहीं, क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बाधित है। पुलिस टीम तीन घंटे से निहंगों मनाने में जुटी है। लेकिन डीएम विशाल मिश्रा और एसपी निहारिका तोमर से दो दौर की वार्ता विफल रही। वार्ता विफल होने के बाद अब डीएम भी मौके से लौट गए हैं। उधर, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य भी निहंगों को मनाने की कोशिश में जुटे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि निहंगों ने गुरुद्वारे के सेवादार और एक बाबा के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि निहंगों ने एक व्यक्ति को काफी देर तक बंधक बनाए रखा, बाद में छोड़ दिया।पुलिस टीम तीन घंटे से निहंगों मनाने में जुटी है। लेकिन डीएम विशाल मिश्रा और एसपी निहारिका तोमर से दो दौर की वार्ता विफल रही। वार्ता विफल होने के बाद अब डीएम भी मौके से लौट गए हैं। उधर, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य भी निहंगों को मनाने की कोशिश में जुटे हैं।






