
ऋषिकेश।, 22 मार्च।आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम के द्वारा ऋषिकेश के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान तीन अभियुक्तौ के कब्जे से कुल 80 बियर 42 पाउच माल्टा देशी शराब,50 पव्वे एवं 8 अधधे अंग्रेजी शराब बरामद की गई पहली कार्रवाई शिवाजी नगर में की गई जहां से शैलेश पटेल पुत्र कनक राम को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया तथा आईडीपीएल जे जे ग्लास के सामने पवन पुत्र जय सिंह को भी अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया ,कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए श्यामपुर स्थित ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई रेस्टोरेंट संचालक आबकारी टीम को देखकर मौके से फरार हो गया रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर भी अवैध शराब बरामद हुई जिसमें संचालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।






