
ऋषिकेश। महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ किए गए कथित अपमानजनक व्यवहार के विरोध में भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला व पूर्व महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि जौलजीबी मेला उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे सार्वजनिक मंच पर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का प्रतीक होता है, ऐसे में मुख्यमंत्री को सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए व लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विपक्ष के जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री को अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनप्रतिनिधियों के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा व पार्षद दल नेता देवेन्द्र कुमार प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ किया गया व्यवहार भाजपा की अहंकारी मानसिकता को दर्शाता है। लोकतंत्र में मुख्यमंत्री और विधायक दोनों संवैधानिक पदों पर आसीन होते हैं और सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है। उत्तराखंड की संस्कृति अतिथि सत्कार और आपसी सम्मान की रही है, लेकिन मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच पर जिस प्रकार का व्यवहार किया, वह प्रदेश की गरिमा के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और जनप्रतिनिधियों के सम्मान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
मौके पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, सुनीता बंसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंदन सिंह पंवार, हरी सिंह नेगी, पुरंजय, जगजीत सिंह जग्गी, मनीष जाटव, सूरत कोहली, गौरव राणा, राजेश साह, भूपेन्द्र राणा, अमित पाल, राजू गुप्ता, विनोद रतूड़ी, रुकम पोखरियाल, बप्पी अधिकारी, छात्र संघ महासचिव रेहान बंदोलिया, उदित झा, विकेश, शिवानी, सृष्टि, महक, आदि उपस्थित रहे।














