आत्महत्याउतराखंड

दून के बड़े बिल्डर ने की आत्महत्या

सुसाइड नोट में साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन को ठहराया जिम्मेदार

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में बिल्डर ने आत्महत्या कर ली है। बिल्डर का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे मिला है। बिल्डर का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए बड़े बिजनेसमैन को जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के मुताबिक बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी देहरादून में ही पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी में रहते थे। शुक्रवार को उन्होंने सोसाइटी के पास ही निर्माणधीन बिल्डिंग में सुसाइड कर लिया। परिजन सतेंद्र सिंह साहनी को लेकर हॉस्पिटल भी गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सतेंद्र सिंह साहनी के पास जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन को जिम्मेदार ठहराया है। सतेंद्र सिंह साहनी ने अपने सुसाइड नोट में साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन पर निर्माणाधीन परियोजना में भागीदार के एग्रीमेंट के खिलाफ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा सतेंद्र सिंह साहनी ने सुसाइड नोट में एक बड़े नेता का नाम भी लिखा है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के सबसे बड़े बिल्डर सतेन्द्र सिंह साहनी (बाबा साहनी) ने एक निर्माणाधीन इमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली गयी है। उन्होने पैसेफिक हिल्स के नजदीक एक निर्माणाधीन इमारत की आठंवी मजिल से छंलाग लगाकर अपनी जान दे दी है। सूंत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिल्डर सतेन्द्र सिंह साहनी के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम यह सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उन्होने अपनी आत्महत्या के कारणों का जिक्र करते हुए शहर के कई बिल्डर व सहारनपुर के कुछ लोगों को नामित किया गया है। वहंीं उनकी आत्महत्या किये जाने के पीछे प्रदेश के एक बड़े कालेज के मालिक सहित एक भाजपा नेता का नाम भी चर्चाओं के केन्द्र में है।
बताया जा रहा है कि बिल्डर बाबा साहनी कई दिनों से अपने काम को लेकर डिप्रेशन में थे। राजधानी दून में एक बड़ा प्रोजेक्ट बंद हो जाने व पार्टनर तथा प्रशासनिक दबाव के कारण उनके द्वारा यह कदम उठाया गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जो सुसाइड नोट मिली है, उसकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!