उतराखंडजन्मदिन

रुद्राभिषेक, भंडारा एवं सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अजय भट्ट का जन्मदिवस

देहरादून। देवभूमि ब्राह्मण महासभा द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस के पावन अवसर पर धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक से हुई, जिसमें देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और समाज में आपसी सद्भाव एवं सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। रुद्राभिषेक के उपरांत निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को भोजन वितरित किया गया।

इसके साथ ही निर्धन वर्ग के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री जैसे कॉपियां, पेन एवं अन्य आवश्यक स्टेशनरी वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक संजय गैरोला, अध्यक्ष भगवती प्रसाद उपाध्याय एवं संस्थापक सुशील रतूड़ी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के उत्थान के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में भी संगठन द्वारा ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

अंत में सभी ने अजय भट्ट के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!