
ऋषिकेश। आबकारी विभाग ने देर रात्रि आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध श्यामपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया , चेकिंग के ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में दबिश दी गई दबिश के दौरान 01 अभियुक्त अनुज सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गली संख्या 08 कैनाल रोड ऋषिकेश को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 88 पव्वे एवं 77 हाफ व्हिस्की अंग्रेजी शराब और 38 बियर केन लगभग 7 पेटी शराब बरामद हुई, अभियुक्त को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
टीम का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के द्वारा किया गया जिसमें अन्य सदस्य भी शामिल रहे जिनका विवरण निम्न प्रकार है
1-पान सिंह राणा उप आबकारी निरीक्षक
2- अर्जुन सिंह, दीपा डोबरियाल प्रधान आबकारी सिपाही
3- आशीष चौहान रेशमा,सोनम
आबकारी सिपाही आदि सम्मिलित रहे।




