आबकारीउतराखंड

ऋषिकेश आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में की अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश।आबकारी आयुक्त के आदेशों के क्रम में आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में लगभग 1.30pm पर चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश में अभियुक्त गोबरी साहनी पुत्र  किशोर साहन को चंद्रेश्वर नगर में अभियुक्त के दुकान पर रखें एक कट्टे के अंदर 06पव्वे रॉयल स्टैग तथा 22 टैट्रा पैक माल्टा देसी शराब बरामद किया । शराब की मात्रा लगभग 5.48 वीएल तद उपरांत दविश टीम द्वारा गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश में श्रीमती संतोष जाटव पत्नी स्वर्गीय राजेश जाटव झुग्गी झोपड़ी गोविंद नगर को लगभग 5:40 पर 40 टेट्रा पैक माल्टा के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही दविश पार्टी द्वारा लगभग 6:07 p.m पर टिहरी बस अड्डे पर स्थित दुकान अनिल पवार पुत्र लाखी सिंह निवासी पंढर गांव को 44 पवे इंपिरियल ब्लू व्हिस्की और 42 टेट्रा पैक माल्टा के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत उक्त तीनों पर कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान उपस्थित स्टाफ पान सिंह राणा उप आबकारी निरीक्षक,
अर्जुन सिंह प्रधान आबकारी सिपाही, श्रीमती दीपा प्रधान आबकारी सिपाही, श्रीमती रीना आबकारी सिपाही, आशीष चौहान, सोनम पवार,
रेशमा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!