उतराखंडराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत अब बेबुनियादी शांति की बाते नहीं करता बल्कि घर में घुसकर मारता है: मंत्री सुबोध उनियाल

ऋषिकेश : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के द्वारा श्यामपुर के राणा फार्म में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में जिले भर के प्रभुत्व जीवियों को आमंत्रित किया गया एवं उनका सत्कार किया गया।
आयोजन की शुरुआत प्रेस वार्ता से हुई जिसमें कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल  के द्वारा मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष की स्वर्णिम यात्रा पर प्रकाश डाला गया।
प्रेस वार्ता में सुबोध उनियाल  ने ऑपरेशन सिंदूर के विषय पर अपने विचार रखे जिसमें उन्होंने कहा कि वह दौर अब चला गया जब भारत हमलों को सहता था और चुप बैठ जाता था, दुश्मन अब इसे हमारी कमजोरी न समझे यह मोदी जी का भारत है यह बेबुनियादी शांति नहीं बल्कि घर में घुसकर मारना जानता है।
साथ ही साथ उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्ष के इंफ्रास्ट्रक्चर नीति का भी खुलकर व्याख्यान किया। जिसका जीवंत उधार चेनाब ब्रिज के रूप में हमने सबने देखा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश पंत  राज्यमंत्री श्रम संविदा बोर्ड उत्तराखंड सरकार, सहदेव पुंडीर माननीय विधायक सहसपुर, विनय गोयल माननीय जिला प्रभारी ऋषिकेश भी उपस्थित रहे।
सभी ने अपने भाषण के माध्यम से पिछले 11 वर्षों में भारत की भौतिक और आर्थिक समृद्धि को जनता के सामने रखा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि भाजपा संकल्प से सिद्धि तक को यात्रा में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में तैयार करना चाहती है इसी क्रम में भाजपा द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से जुड़ने का प्रयास किया जाता है और आज यह कार्यक्रम उसी प्रयास का एक हिस्सा है ।
समाज प्रभुत्व लोगो का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है ।
जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने भी 11 वर्षों को सेवा और सुशासन का बेहतरीन गठजोड़ बताया है उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राजनीति के साथ साथ सामाजिक हित और विकास पर केंद्रित है।
परमपूज्य बद्रीश भट्टाचार्य महाराज द्वारा विकसित भारत 2047 का संकल्प पत्र पढ़कर उपस्थित सम्मानित प्रभुत्व जनों से भारत को विकसित बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्र के प्रभुत्व जीवियों के साथ साथ ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, राज्यमंत्री सौरभ बर्थवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, बालावाला मंडल अध्यक्ष सौरभ नौडियाल, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, देवदत्त शर्मा  समेत अनेक ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!