उतराखंडसम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मी सम्मानित

बचत योजनाओं का लाभ उठाये - स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर कार्यक्रम बदलते दोर के साथ बदल रहा डाक विभाग- यू एस रावत

ऋषिकेश, 10 अगस्त। राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन, ऋषिकेश के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर यू एस रावत, डिप्टी पोस्टमास्टर खजान सिंह, पोस्टल असिस्टेंट मोहित ध्यानी, जयदीप नेगी, विपिन कुमार और प्रकाश सिंह कृषाली को सम्मानित किया गया। पोस्टमास्टर यू एस रावत ने कहा कि डाकघर में आम जनता के लिए कई उपयोगी बचत योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक बचत करनी चाहिए। उन्होंने डाकघर में उपलब्ध बैंकिंग, धन जमा-निकासी और एटीएम सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। डिजिटल दोर में निजी करियर और ई-कॉमर्स कंपनियों की भारती प्रतिस्पर्धा के बीच डाक विभाग अब केवल पत्र पहुंचने वाली संस्था नहीं रह गया है त्योहारों के अनुसार अनुरूप नई सेवाएं शुरू कर विभाग ग्राहकों को आकर्षित करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
डिप्टी पोस्टमास्टर खजान सिंह ने डाकघर की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डाकघर आम जनता को पत्र-पार्सल, डाक टिकट, पैकेजिंग और स्टेशनरी सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
गंगानगर नगर निगम की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मुख्य अतिथि एकांत गोयल ने कहा कि लोगों को डाकघर द्वारा संचालित बचत योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
संगठन के अध्यक्ष के के सचदेवा ने कहा कि मुख्य डाकघर ऋषिकेश में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर ने देशभक्ति गीत ” है प्रीत जहां की रीत सदा”से की। अभिकर्ता अजय ब्रेजा ने गीत और हंसराज मंदोलिया ने कविता प्रस्तुत की। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर अनेको कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन अध्यक्ष के के सचदेवा ने मुख्य अतिथि एकांत गोयल को भी स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संरक्षिका श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, अजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक परीक्षित मेहरा, अजीत पुंडीर, शिवम श्रीवास्तव, वीरा देवी, गीता सचदेवा, गोल्डी ब्रेजा, अनीता रैना, संगीता, विशेष गोदियाल, प्रियंका, ममता, भगत सिंह, पवन नौटियाल, दीपक उनियाल, रीना ढींगरा ,शैला डंगवाल, रिंकी सिंह, रेखा चौहान ,शशि नौटियाल, पूजा नैठानी, आशा अग्रवाल, ममता पंवार ,मंजू शर्मा, नीलम डंगवाल, रविंद्र भारद्वाज, कंचन बंसल, सरस्वती रावत ,रेखा शुक्ला विजय रावत गौरव वर्मा और राजेंद्र रैना मौजूद रहे। अध्यक्षता पोस्टमास्टर यू एस रावत ने की और संचालन के के सिंधी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!