ऋषिकेश, 06 नवंबर। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मुलाकात की। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने तीर्थ नगरी में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण को जल्द शुरू कराने के लिए निर्देशित किया। मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा नगर के सौंदर्यकरण के लिए अन्य कार्य भी किए जाने हैं। जिसमें रायवाला से लेकर श्यामपुर तक फसाड़ योजना के तहत एक ही रंग की दुकानों के बोर्ड, नेपाली फार्म फ्लाईओवर के नीचे बनी पुलिस की चौकी के समीप पार्क जिसमें महापुरुष की मूर्ति, रायवाला खेल मैदान के बाहर दीवारों को ऊंचा करते हुए यहां राज्य की संस्कृति से जुड़े भित्ति चित्र, बसंती मंदिर चौक के सौंदर्यकरण किया जाना है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन राजकीय महाविद्यालय के बाहर जीर्णशीर्ण अवस्था में हुई दीवार को बनाने तथा नाला निर्माण, त्रिवेणी घाट स्थित रघुनाथ मंदिर की सीढ़ियों का जीर्णोद्धार करने तथा कुंड के जल स्रोत को व्यवस्थित, आस्था के केंद्र त्रिवेणी घाट पर एक बड़ी स्क्रीन, शिव पार्वती की मूर्ति को भव्य स्वरूप बनाने जैसे कार्य किए जाने है। डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने के लिए कहा। डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश में प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए उन्होंने कहा कि इससे नगर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या दूर होगी और स्थानीय पर्यटन में इजाफा होगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन श्यामपुर स्तिथ एक होटल मे बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ
July 13, 2026
Check Also
Close





