उतराखंडराजनीति

कांग्रेस झूठ के पंख लगा कर राजनीति के आकाश में उड़ने की कर रही है कोशिश : सती

ऋषिकेश। कांग्रेस झूठ के पंख लगाकर राजनीति के आकाश में उड़ने की कोशिश कर रही है जबकि जनता इनकी असलियत जानती है भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए यह बात कही सती ने कहा केदारनाथ धाम के नाम पर झूठ और गुमराह करने वाली राजनीति कर कांग्रेस परोक्ष रूप से सनातन परंपराओं और प्रतीकों का अपमान कर रही है ,ये कांग्रेस की पुरानी फिदरत है दिल्ली में एक ट्रस्ट के द्वारा कथित केदार नाथ मंदिर बनाए जाने के मामले में ट्रस्ट ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट रूप से कह दिया एवम कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कर कानून बना दिया की कही भी कोई भी ट्रस्ट या व्यक्ति धामों की तर्ज पर कोई मंदिर नही बना सकता ऐसी स्थिति में कांग्रेस को सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए ना कि समाज में झूठी राजनीति का सहारा लेकर अपना अस्तित्व बचाना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष साधु संतो के अपमान की बात कर रही है उनको याद करना चाहिए और जनता एवम अपने कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए की गौ भक्त साधु संतो पर गौ रक्षा आंदोलन में गोली किसने चलाई हिंदुओ के धर्माचार्य कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती जी महाराज को दीपावाली की मध्य रात्रि घसीटते हुए जेल की शिकंजो के पीछे किसने डाला ये देश की जनता तो जानती है, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नही जानते माहरा साहब ये भी नहीं जानते राम सेतु के अस्तित्व को नकारने के लिए करोड़ों सनातन धर्मावलंबियो के आराध्य भगवान राम को काल्पनिक बताने का हलफनामा भारत के उच्चतम न्यायालय में किसकी सरकार ने प्रस्तुत किया कांग्रेस को ध्यान रहना चाहिए देवभूमि की जनता ने लोक सभा चुनाव में पांच में से पांच सीट भारतीय जनता पार्टी को जिताकर स्पष्ट संदेश दे दिया कि जनता का  विश्वास आज भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवम भारतीय जनता पार्टी पर ही है। और कांग्रेस का देवभूमि उत्तराखंड में कोई अस्तित्व नहीं है इसलिए कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए झूठ की राजनीति कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!