आयोजनउतराखंड

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर के केंद्रीय पुस्तकालय में भव्य पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर के केंद्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए 2 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी आयोजन किया गया । प्रदर्शनी का उद्देश्य नवीनतम शैक्षणिक, शोध एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों से विद्यार्थियों को परिचित कराना तथा पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए. के. महाजन द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विश्वविद्यालय का ज्ञान केंद्र होता है तथा ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों को नवीनतम ज्ञान-संसाधनों से जोड़न े का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकालय का अधिकाधिक उपयोग करने और अध्ययन की प्रवृति विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक, डॉ० स्वाति नेगी, वित्त अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय, परिसर निदेशक प्रो. एम.एस. रावत, विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, पुस्तकालयाध्यक्ष, विभिन्न सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, कर्मचारी तथा बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों जैसे इन्डिका, आद बुक, मेट्रो, ऋषभ, सी०बी०एस० प्रगति, गगन, इन्द्र, Corvette Press, एस०चन्द, साहित्य भवन, पीयरसन, द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा, विधि तथा अन्य विषयों की नवीनतम पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए केंद्रीय पुस्तकालय परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कुलपति द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ विचार विमर्श किया एवं उनकी समस्याएं सुनकर उनके समाधान सुझाये। प्रदर्शनी के दौरान प्रो० डी०सी० गोस्वामी द्वारा लिखित पुस्तक ‘पर्यावरण अध्ययन एवं गुणात्मक शिक्षा’ इन्द ु बुक द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!