
ऋषिकेश, मुनी की रेती : 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल ओबीसी मोर्चा एवं भाजयुमो द्वारा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र थलवाल के नेतृत्व में नरेंद्र नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जन्मदिन के अवसर पर कैलाश गेट स्थित गंगा तट पर दुग्धाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गंगा मैया का दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने कहा कि श्री सुबोध उनियाल प्रदेश के समग्र विकास के लिए सदैव संकल्पबद्ध रहते हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
वहीं सभासद प्रतिनिधि रोहित गोदियाल ने कहा कि मंत्री द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के कारण उन्हें “विकास पुरुष” के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मंत्री का योगदान प्रदेश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री वैभव थपलियाल ,विनोद लेखवार , विवेक रावत ,अनिल कोठरी ,राजदीप भंडारी, सागर सैलवान ,राकेश गुप्ता ,विकास शर्मा, रोहित पासवान ,अंकित गुप्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।






