उतराखंडदायित्व

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन श्यामपुर स्तिथ एक होटल मे बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ

नई कार्यकारिणी में:

🔹 लॉयन शिवम अग्रवाल – अध्यक्ष
🔹 लॉयन अक्षत चौहान – सचिव
🔹 लॉयन कमल नारंग – कोषाध्यक्ष

को सर्वसम्मति से दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर क्लब के लिए एक और गर्व का क्षण रहा, जब  वरिष्ठ सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट 321C1 में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए।

सम्मानित पदाधिकारी:
🏅 लॉयन ललित मोहन मिश्र – डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर
🏅 लॉयन विकास ग्रोवर  – रीजन चेयरपर्सन
🏅 लॉयन विनोद बिष्ट  – जोन चेयरपर्सन
🏅 लॉयन रजत भोला  – डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर
🏅 लॉयन विनीत चावला – डिस्ट्रिक्ट क्राउन

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं डिस्ट्रिक्ट दायित्व प्राप्त करने वाले सम्मानित लायंस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की l
इस अवसर पर संस्थापक ला ललित मोहन मिश्र ने कहा कि डिवाइन परिवार qलगातार 18 वर्षो से समाज सेवा मे उत्कृष्ट कार्य कर रहा हैं  चाहेवो रक्तदान के क्षेत्र हो, जरूरत मंदो की सेवा हो, स्कूली फीस हो,  गरीब युवतियाँ को शादी हो अथवा शीतकालीन चाय वितरण हो लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाइन सेवा कार्यों मे तत्परता से आगे बढकर समाज की सेवा करता हैं l
क्लब के सदस्यों ने विश्वास जताया  कि  नवनियुक्त सभी पदाधिकारी अपने नेतृत्व, सेवा भावना एवं समर्पण से क्लब तथा डिस्ट्रिक्ट का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे और समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ला शिवम अग्रवाल ने कहा कि “We Serve” के आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए आइए, हम सभी मिलकर सेवा, सहयोग और समर्पण के नए अध्याय की शुरुआत करें।
इस अवसर पर महेश किंगर, कपिल गुप्ता, नवीन गाँधी, आशु डंग, जगमीत सिँह, दिनेश अरोरा, अमित सूरी,अनिरुद्ध गुप्ता,तरुण प्रभाकर, हेमंत सुनेजा, किशोर मेहता, आदित्य गाँधी, विकास गोयल, सावन खुराना, अभिनव गुप्ता आदि उपस्थित रहें l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!