आबकारीउतराखंड

ऋषिकेश आबकारी टीम ने 4 पेटी अवैध शराब बरामद की

ऋषिकेश। आबकारी विभाग ऋषिकेश द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आज दिनांक 4. 6.26 को अवैध शराब बिक्री की सूचना पर टिहरी बस अड्डे के निकट एक टीन सेट के अंदर से अवैध रूप से छुपा कर रखी हुई अवैध शराब बरामद हुई अवैध शराब का भंडारण एवं बिक्री करते हुए अभियुक्त चंद्र सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी 14 बीघा ऋषिकेश के कब्जे से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब,65 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 18 केन बियर, लगभग कुल 4 पेटी शराब बरामद हुई । अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

वही श्यामपुर क्षेत्र से आबकारी टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के तहत आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आज दिनांक 04.06.2026 को श्यामपुर स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 50 पव्वे अंग्रेजी शराब , 40 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 22 केन बियर बरामद हुई। मौके से रेस्टोरेंट संचालक आयुष रावत एवं अजय छेत्री को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!