उतराखंडचुनावी दंगल

*भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया*

ऋषिकेश। 28 मार्च। ऋषिकेश मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष सुमित पवार के नेतृत्व में ऋषिकेश मंडल द्वारा कोयल घाटी से लेकर पुरानी चुंगी तक के सभी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया ,जिसका उद्देश्य लोकसभा भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाना हैl यह जनसंपर्क अभियान इसके बाद भी जारी रहेगा, संपूर्ण ऋषिकेश क्षेत्र मे घर घर तक लोकसभा सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के विचारों और भाजपा सरकार की नीतियों को पहुंचाया जाएगा/ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता तक सरकार की नीतियों को ले जाकर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएंगे और मोदी के हाथों को और अधिक मजबूत कर देश में सुशासन और एक उत्कृष्ट सरकार का निर्माण करेंगे ,जो भारतवर्ष के विकास में अहम योगदान देगी.. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, कृष्ण कुमार सिंघल,चेतन शर्मा ,दिनेश सती ,नितिन सक्सेना ,सचिन अग्रवाल ,दीपक बिष्ट ,रूपेश गुप्ता ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता ,अरुण जुगरण संजीव पाल, आशा शुक्ला ,सरदार सतीश सिंह ,रेखा चौबे ,जगवार सिंह ,अभिनव पाल, हिमानी कौशिक ,निवेदिता अग्रवाल ,राजू नरसिंह, बिट्टू, रुचि जैन, भावना भट्ट ,मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल, प्रवीन रावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!