उतराखंडमदद

रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने स्वर्गीय मनमोहन सकलानी की स्मृति मैं राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी को आठ पंखे दिए

ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने स्वर्गीय मनमोहन सकलानी की स्मृति मैं गुमानी वाला श्यामपुर स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में छात्र छात्राओं की सुविधाओं को देखते हुए आठ पंखे दिए गए
इस मौक़े पर रोटरी क्लासिक अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए ज़रूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए जिससे कि वो अपने पैरों पर खड़ा हो सके और इस देश का भविष्य बन सके
रोटरी क्लासिक के सचिव विजय रावत ने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा क्लब को अवगत कराया गया था कि स्कूल में बच्चों को गर्मी के कारण बढ़ी परेशानी हो रही हैं और पंखे की कोई व्यवस्था नहीं है जिसको देखते हुए क्लब द्वारा स्वर्गीय मनमोहन सकलानी की स्मृति में आठ पंखे स्कूल को प्रदान किए गए हैं और आगे भी निरंतर क्लब द्वारा ऐसे कार्य होते रहेंगे
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी सुधीर राय रावत ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और नए क्लब द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जो पुनीत कार्य किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय है और उम्मीद है कि नए क्लब की नवीन कार्यकारिणी भी इन कार्यों को आगे बढ़ाएगी
कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के क्लब के सदस्यों का धन्यवाद दिया
कार्यक्रम में रोटरी क्लासिक के कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता रो. राकेश अग्रवाल और रो.सौरव वर्मा री.सौरभ शर्मा व रो.अंकित गुप्ता और स्कूल के अध्यापक गण और स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!