अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेश

देहरादून, 8 मार्च। (अठूरवाला भानियावाला) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “शैल संकल्प फाउंडेशन (पंजीकृत)” द्वारा महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शैलबाला ममगाईं ने एवं सहयोगी महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया I उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान एवं सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि शैल संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। संस्था आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।
शैलबाला ममगाईं ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और समाज को भी महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शैल संकल्प फाउंडेशन समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण, पर्यटन विकास तथा रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर डा.ममता कुंवर, राजवीर खत्री समाज सेवक, पवन बिज्ल्वान समाज सेवक, श्री राजेश कुंवर, समाज सेवक को आमंत्रित किया गया था I डा. ममता कुंवर ने महिलाओं को संवोधित करते हुए कहा की आप लोग अपने अधिकारों का प्रयोग जरुर करें एवं थीम के अनुरूप लिंगानुपात में महिलाओं का सहयोग महत्वपूर्ण है और इसमें सभी महिलाएं परस्पर जन-जागरूकता को आगे बढ़ाएं I फाउंडेशन की अध्यक्ष द्वारा समस्त महिलाओं को सम्मानित किया गया I
इस अवसर पर संस्था के सचिव आर.डी.ममगाईं. ने कार्यक्रम का संचालन किया I संस्था के उपाध्यक्ष उपेन्द्र सकलानी, पूनम सेमवाल, कोषाध्यक्ष, सुनील सेमवाल, इजि. आशिष नौटियाल, सोसल मीडिया एक्सपर्ट श्रष्टि नौटियाल, पारस ममगाईं, राजवीर खत्री समाज सेवक, पवन बिज्ल्वान समाज सेवक, श्री ललिता प्रसाद नौटियाल, सरंक्षक, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद डंगवाल एवं शुभम सेमवाल आदि उपस्थित रहे I












