उतराखंडदुष्कर्म

8 साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 साल के बच्चे के साथ नाबालिग किशोर ़द्वारा कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र में रहने वाला आठ वर्षीय किशोर अपने घर में था, तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर (17) बच्चे को बहला फुसलाकर उसे घोड़े चराने के बहाने अपने साथ गौला नदी में ले गया। जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। दर्द से कराहता पीड़ित जब घर पहुंचा तो मां ने वजह पूछी। मां ने देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। मां के पूछने पर बच्चे ने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद महिला शिकायत लेकर काठगोदाम पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया।मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!