उतराखंडस्वच्छता

आदर्श सोसाइटी परिवार ने गंगानगर हनुमंतपुरम में चलाया स्वच्छता अभियान

ऋषिकेश। आदर्श सोसाइटी परिवार ने डेंगू के बढ़ते खतरे के चलते गंगानगर हनुमंतपुरम में चलाया स्वच्छता अभियान।
आदर्श सोसाइटी परिवार द्वारा गुरुवार की सुबह गंगानगर हनुमंतपुरम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वर्ष 2011 से स्थापित आदर्श सोसाइटी इसी तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देता आ रहा है। सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद ऋषिकांत गुप्ता ने कहा कि सोसाइटी के सभी लोगों से उन्होंने अपील की है कि ऐसे मौसम में डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा बना रहता है इसीलिए सभी लोग अपने घरों एवं दुकानों के आसपास साफ सफाई अवश्य रखें हनुमंतपुरम गली नंबर 8 में निवास कर रहे *बी. आर. ओ* . के अधिकारी नवीन भारद्वाज ने भी श्रमदान कर समाज में स्वच्छता का संदेश दिया। श्रमदान में योगदान देने वाले सोसाइटी के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद ऋषिकांत गुप्ता, वीरभद्र रतूड़ी, धीरेंद्र दमीर, राकेश सिंघल, सचिन अरोरा, नितिन सिंगल, एकांत गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!