
ऋषिकेश : आईडीपीएल ऋषिकेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न महानुभावों, गणमान्य अतिथियों के साथ- साथ भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आईडीपीएल ऋषिकेश स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून व एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए समय से सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अथितिगणो, व्यक्तियो के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए निर्धारित स्थानो पर ही वाहनो की पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।






