उतराखंडपुलिस डायरी

शांति भंग कर अराजकता फैलाने की कोशिश, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर संभाला मोर्चा

विवाद पहुंचा झगड़े तक, हालात बिगड़ने से पहले शांति भंग करने पर हुई गिरफ्तारी

ऋषिकेश।थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को समझाने एवं शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद भी एक पक्ष द्वारा लगातार शांति व्यवस्था भंग किए जाने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित 05 व्यक्तियों (माधव, राजेश सिंह, अनीश, किशन व अमन) को 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपसी बहसबाजी, आरोप-प्रत्यारोप एवं विवादित टिप्पणियां की जाती रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 10.05.2026 को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके चलते विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया।

प्रथम पक्ष
1. माधव अग्रवाल, निवासी-जौंक स्वर्गाश्रम रामझूला पौड़ी गढ़वाल
2. राजेश सिंह, निवासी- जौंक रामझूला पौड़ी गढ़वाल।
3. अनीश कृष्ण बिष्ट, निवासी-स्वर्गाश्रम जौंक लक्ष्मणझूला
4. किशन राजपूत, निवासी- स्वर्गाश्रम रामझूला
5. अमन जुगरान, निवासी- गुमानीवाला ऋषिकेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!