उतराखंडविकास

शहरी विकास मंत्री राम सिंह खेड़ा का नगर निगम में स्वागत, शहर के विकास और जनसुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा

ऋषिकेश। ऋषिकेश आगमन पर उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री राम सिंह खेड़ा का नगर निगम ऋषिकेश में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर नगर निगम के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें शहर की प्रगति से अवगत कराया ।

​मंत्री के इस प्रवास के दौरान आयोजित बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई । वार्ता के दौरान ऋषिकेश की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, कूड़ा निस्तारण के आधुनिक प्रबंधन और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लक्ष्यों को प्राप्त करने पर विशेष बल दिया गया । साथ ही, शहर की आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़कों के सुदृढ़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था और जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया ।

​ मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपने संबोधन में ऋषिकेश को और अधिक सुव्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए यहाँ की नागरिक सुविधाओं का विश्वस्तरीय होना आवश्यक है। उनके मार्गदर्शन में यह संकल्प लिया गया कि नगर निगम प्रशासन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा ।

​इस अवसर पर नगर निगम के पार्षदगण, वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शहर के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!