उतराखंडशिक्षा

रोटरी क्लासिक ऋषिकेश क्लब ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ढाई सौ छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की

ऋषिकेश। रोटरी क्लासिक ऋषिकेश क्लब द्वारा देहरादून रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ढाई सौ छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई कार्यक्रम के अतिथि के रूप में रोटरी के डिस्ट्रिक्ट सचिव डॉक्टर रवि कौशल और स्थानीय पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने दीप जलाकर और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया
इस मौक़े पर रोटरी क्लासिक के अध्यक्ष संजय सकलानी ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा आग्रह किया गया था कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी किताब पेंसिल की आवश्यकता है जिसको देखते हुए क्लब द्वारा पाठ्य सामग्री छात्र छात्राओं को भेंट की गई
रोटरी क्लब के सचिव विजय रावत ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए ज़रूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए उनकी देखभाल की जाए जिससे कि वो अपने पैरों पर खड़े हो सके कि उन्होंने इस पाठ्य सामग्री वितरित करते समय बच्चे के चेहरों पर जो मुस्कान देखी गई यह अनमोल है
रोटरी क्लासिक के कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि नया क्लब होने के बावजूद समय समय पर ग़रीब बच्चों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिससे की बच्चों का भविश्य और अच्छा हो सके
इस मौक़े पर रोटरी क्लासिक के एक्जीक्यूटिव सचिव राकेश अग्रवाल सौरव वर्मा सौरव शर्मा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव प्रिंसिपल सुल्तान जायरा शक्ति प्रसाद बहुगुणा स्कूल के अध्यापक स्कूल का समस्त स्टाफ़ उपस्थित था कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लासिक के सदस्य डॉक्टर राज नेगी ने किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!