
ऋषिकेश। (शीशम झाड़ी) ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान ने शीशम झाड़ी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आज एक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक भेंट का अवसर कर जहाँ पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से ससम्मान मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर गुरुदेव ने जीवन में सकारात्मक सोच, सेवा भाव एवं आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
भेंट के दौरान क्षेत्र एवं समाज के विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरणा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और इस दिव्य अवसर को अपने जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
अंत में, गुरुदेव के मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प को दोहराया गया।












