उतराखंडमदद

क्षेत्रवाद के चलते हमने अपने विधायक को खोया

विकास कार्य क्षेत्र के हो रहे हैं

 ऋषिकेश : 21 फरवरी 2026 डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर गीता नगर निवासी अर्पित नेगी, जो कुछ समय पूर्व बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनके उपचार हेतु ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को भी ₹3,37,000 (तीन लाख सैंतीस हजार रुपये) की कुल धनराशि के 20 चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की हर संभव सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद अजय दास,पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम,एकांत गोयल, दीपक बिष्ट, हरपाल राणा, सत्यपाल राणा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!