उतराखंडशासन

विशाल मिश्रा को मिली रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे तथा परियोजना निदेशक-केएफडब्ल्यू परियोजना के पदों पर कार्यरत थे।

वहीं, प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे तथा परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस विशाल मिश्रा अपनी नवाचारी प्रशासनिक सोच और विकासोन्मुखी पहलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एचबीटीआई कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की तथा आईआईटी कानपुर से जल संसाधन इंजीनियरिंग में एमटेक किया है। मिश्रा पूर्व में अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर जनपदों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। साथ ही वे कोसी नदी परियोजना से भी जुड़े रहे हैं, जहां उनके कार्यों की सराहना हुई। रुद्रप्रयाग जनपद में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और विकास कार्यों में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!