उतराखंडहादसा

रुड़की में कार खाई में गिरने से दो की मौत दोनो मृतक रुड़की के रहने वाले

रुड़की। मंगलौर मोड़ स्थित राणा स्टील फैक्ट्री के पास नहर पटरी किनारे शनिवार प्रातः एक सफेद रंग की कार क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली कार का आधा हिस्सा नहर में डूबा था और आधा बाहर झाड़ियों में था। जिसमें दो युवक मृत पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7ः45 बजे चेतक मोबाइल के कांस्टेबल दिनेश चौहान को स्थानीय लोगों ने सूचना दी गई कि नहर किनारे एक कार (संख्या यूके 17 डब्लयू 8001) दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी है और उसमें दो व्यक्ति मृत अवस्था में हैं। इसके अतिरिक्त सुबह 8ः03 बजे डायल 112 पर भी इस दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश डिमरी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। दोनों मृतकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाया गया तथा शिनाख्त के लिए सीसीआर व डीसीआर को अवगत कराया गया।
कुछ ही देर बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की ने एक मृतक की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की। वहीं विकास त्यागी पुत्र ब्रजभूषण त्यागी निवासी गली नंबर 10, राजेंद्र नगर रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) के रूप में की।
विवाह समारोह से लौटते हुए एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस ने रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक राकेश डिमरी व कांस्टेबल पुनीत को आवश्यक कागजात के साथ पोस्टमार्टम एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेजा गया है। वहीं पुलिस की जांच में प्रारंभिक रूप से मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!