उतराखंडसम्मान

हम सब मिलकर ऋषिकेश को बनाएंगे देश का सबसे सुंदर शहर: राजपाल खरोला

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने 22 पार्षदों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। चुनाव बीत चुके हैं। प्रतिद्वंदिता का दौर भी बीत चुका है। अब जीते हुए पार्षदों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। राजनीतिक दायरे से बाहर आकर हम सब मिलकर ऋषिकेश को देश का सबसे सुंदर शहर बनाएंगे।

ये बात कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने कही। रविवार को कांग्रेस सहित निर्दलीय कुल 22 पार्षदों का सम्मान समारोह हुआ। खास बात ये रही कि दलगत भावना और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी पार्षदों और वरिष्ठ नागरिकों ने शहर के विकास का संकल्प लिया। इस मौके पर श्री खरोला ने कहा कि आज के माहौल में मौके की नजाकत है कि हम शहर की उन्नति और सद्भाव की दिशा में एकजुट होकर काम करें।
उन्होंने अनुभवी पार्षदों से भी अपील किया कि नवनिर्वाचित पार्षदों का निर्मल और निष्पक्ष भाव से जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन करें। राजपाल खरोला ने कहा कि ये समारोह पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। इसलिए सिर्फ शहर शहर के हित और उन्नति मनन और मंशा व्यक्त करने का मंच तैयार किया गया है। हमें खुले मन से प्राचीन ऋषिकेश शहर की प्रतिष्ठा में बढ़चढ़ कर योगदान करना है।
इस मौके पर मौजूद सभी वरिष्ठ नागरिकों ने शहर की उन्नति और भाईचारा स्थापित करने में बढ़चढकर योगदान का भरोसा भी दिलाया। मंच का संचालन मनीष शर्मा ने किया।
इस मौके पर विजय सारस्वत, विनय सारस्वत, ललित मोहन मिश्र, मनीष शर्मा, संजय गुप्ता, सरोज देवरानी, चंदन सिंह पवार, पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, प्यारेलाल जुगरान, बृजपाल राणा, वीरेंद्र सजवान, महेश सूद, मनोज गुसाईं, किशोर गौड़, वैशाख सिंह, मुकेश जाटव, योगेश शर्मा, उर्मिला डिमरी, राजेंद्र तिवारी, जितेंद्र रांगड, उमा ओबेरॉय, रेणु नेगी, शिव प्रसाद भट्ट, विवेक तिवारी, राजीव शर्मा, मदन शर्मा, भारत शर्मा, अभिषेक शर्मा, ऋषि पोसवाल, अजय धीमान, दीपक गोनियाल, जयपाल बिट्टू, लोकपाल कैंतुरा, राहुल रावत, केदार रावत, जतिन जाटव, राम चौबे, दीपक धमांदा आदि मौजूद रहे।
———–
बुनियादी सुविधाओं में सुधार से निखरेगा शहर

ऋषिकेश।
खरोला ने कहा नगर निगम के नए पार्षदों के ऊपर पूरे शहर की ज़िम्मेदारी है। सभी पार्षद अपनी ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे तो निश्चित ही ऋषिकेश विश्व के पटल पर अपनी छाप छोड़ेगा।
खरोला ने पार्षदों से कहा कि विशेष तौर पर सफाई, सड़क, नाली, बिजली के पोल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इन बुनियादी सुविधाओं में सुधार से समाज में ऐसा संदेश जाए कि हम जहां हम रहते हैं, वह भारत वर्ष में सबसे सुन्दर जगह है। बैठक में 22 पार्षदों के अलावा शहर के सम्मानित जनप्रतिनिधि व पूर्व पार्षदों के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित मौजूद रहे।
——–
इन पार्षदों का हुआ सम्मान
ऋषिकेश।
समारोह में पार्षदों को शील्ड प्रदान कर और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इनमें
चेतन चौहान, माधवी गुप्ता, भगवान सिंह पवार, सरोजिनी थपलियाल, मेघना जाटव, सिमरन उप्पल, प्रिंस मनचंदा, रामकुमार संगर, वीरपाल, सुरेन्द्र, अभिनव मालिक, लव कंबोज, सतवीर भंडारी, हर्षवर्धन रावत, कु मुस्कान, अनिल रावत, दिनेश रावत, सत्या कपूरवाण, विनोद नाथ, संजय बिष्ट, देवेंद्र प्रजापति शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!