उतराखंडचुनावी दंगल

*तो फिर गढ़वाल सीट पर मनोवैज्ञानिक बढ़त ले गए गोदियाल*

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी से अ​धिक लोकप्रियता का मिल रहा लाभ

*दुर्गेश मिश्रा*

देहरादून। गढ़वाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पर भारी बढ़ते दिख रहे है। फिलहाल शुरूआती दौर में जनता के बीच यही संदेश जा रहा है। हालांकि अनिल बलूनी भी लगातार जनसंपर्कों के माध्यम से जनता का दिल जीतने का हरसंभव प्रयास करने में लगे हैं। लेकिन सोशल मीडिया से लेकर हर जगह- जगह राठी के लाल गणेश गोदियाल चुनावी रण में बलूनी को मात देते दिखाई दे रहे हैं। चाहे चुनावी जंग हो या फिर मुद्दों पर। गोदियाल बलूनी पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। जनता के बीच भी गोदियाल खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। नामांकन के बाद जनसभा में उमड़ी लोगों की भीड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी। अपने नेता के लिए उन्होंने चुनावी कैंपेन को धार देने में गति बढ़ा दी है। चुनावी परिणाम कुछ भी रहे मगर गोदियाल मनोवैज्ञानिक बढ़त तो ले ही चुके हैं। वहीं अनिल बलूनी पौड़ी कोट ब्लॉक के गांव है, मगर लंबे समय से दिल्ली में रहे। टिकट मिलने के बाद ही वह पौड़ी पहुंचे। वहीं जनता से सीधा संवाद भी उनका कभी नहीं रहा। जनता को दिल के लिए बलूनी को पहाड़ की पगडंडियों को नापना तो पड़ेगा वरना गोदियाल इस मामले में   आगे रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!