ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान एक किशोर गंगा में बह गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। किन्तु फिल्हाल किशोर का कोई सुराग नही लग पाया है। उसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षी उमेश कुमार निवासी टीकरी ब्राह्मण जिला पलवल हरियाणा अपने पड़ोसी बलदेव सिंह के साथ घूमने के लिए मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुरी आश्रम पहुंचा। दोपहर के समय उमेश गर्मी की वजह से गंगा में नहाने के लिए चला गया। बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं होने की कारण उमेश अचानक गंगा में बह गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगो ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ में उमेश की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया। किन्तु हालफिल्हाल किशोर का कुछ पता नही चल पाया है। उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
पीर रतन नाथ मंदिर पर की गई कार्रवाई का हरिद्वार में विरोध पदयात्रा निकालकर जताया विरोध
December 21, 2025
बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार शातिर ठग बार बार बदल रहा था नाम
December 21, 2025
Check Also
Close
-
भूकंप से पहले अलर्ट जारी करेगा ‘भूदेव मोबाइल एप’’December 20, 2025








