
नैनीताल। सोमवार को जिले के रामनगर से देघाट जा रही रोडवेज बस भकराकोट के पास एक कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि बस पलटने से बाल-बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया. घटना के दौरान बस में करीब 10 से 12 यात्री सवार थे। अचानक बस के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और मौके पर चीख-पुकार की स्थिति बन गई।
रामनगर से देघाट की ओर जा रही रोडवेज बस उस वक्त हादसे का शिकार होते-होते बच गई, जब मोहान से आघे भकराकोट के पास अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गयी। हालांकि चालक की सूझबूझ के चलते बस पलटने से बच गई, बस के सड़क से नीचे उतरते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और सभी सहम गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 10 से 12 यात्री सवार थे। हादसे में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि बस पलटी नही और उससे पहले ही रुक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली, पहाड़ी मार्ग पर इस तरह अचानक सामने आने वाले वाहनों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह रोड सकरी है जिस वजह से मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। बीते दिन एक डंपर पहाड़ी से गिर गया था, जिसमें ट्रक चालक की जान चली गयी थी। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षित यातायात को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।










