आस्थाउतराखंड

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने परिवार संग प्राचीन सिद्धबली हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया

ऋषिकेश, कोटद्वार : 30 जून। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ कोटद्वार पहुंचकर धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

डॉ अग्रवाल ने सर्वप्रथम कोटद्वार स्थित प्राचीन सिद्धबली हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने ताड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की और समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की इस अवसर पर मंदिर समिति से जुड़े लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ अग्रवाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे पावन स्थलों पर आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है तथा जनकल्याण के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

उन्होंने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य, विकास और जन-जन के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!