उतराखंडसम्मान

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर समाजसेवी डॉ. राजे सिंह नेगी को वाइस ब्रिज ट्रस्ट समेत कई अन्य संस्थाओं ने किया सम्मानित

ऋषिकेश, 1 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर वाइस ब्रिज ट्रस्ट द्वारा प्रख्यात समाजसेवी डॉ. राजे सिंह नेगी को समाज एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज ने कहा कि डॉ. नेगी पिछले कई वर्षों से निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कर जनसेवा का उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से अनेक लोगों को समय पर स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार का लाभ मिला है।
उन्होंने बताया कि डॉ. राजे सिंह नेगी स्वास्थ्य सेवाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि निर्धन परिवारों के बच्चो की शिक्षा के क्षेत्र तथा उत्तराखंड की लोकभाषा,लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में भी निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को समय-समय पर सम्मानित एवं प्रोत्साहित कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।
इस अवसर पर वाइस ब्रिज ट्रस्ट ने डॉ. नेगी के सामाजिक सरोकारों, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा समाजहित में किए जा रहे बहुआयामी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर समाजसेवी अमित कुमार, अर्जुन रावत, अलका बिष्ठ, डिम्पल शुक्ला, मनोज नेगी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!