
ऋषिकेश।आबकारी विभाग ऋषिकेश द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आज दिनांक 8. 6.26 को अवैध शराब बिक्री की सूचना पर टिहरी बस अड्डे , चंद्रेश्वर नगर , आदि स्थानों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया , प्रथम कार्यवाही चंद्रेश्वर नगर में एवं द्वितीय कार्यवाही टिहरी बस स्टैंड पर 01 महिला एवं 02 पुरुष को अवैध शराब का भंडारण एवं बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 55 पव्वे अंग्रेजी शराब,35 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 22 केन बियर, लगभग कुल 03 पेटी शराब बरामद हुई । अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है –
01 – सविता पत्नी राजकुमार निवासी चंद्रेश्वर नगर
02 – शुभम पुत्र बाबू राम आवास विकास कॉलोनी
03 – दीपक निवासी ऋषिकेश
दबिश टीम में निम्न स्टाफ शामिल रहे –
01 – पान सिंह राणा उप आबकारी निरीक्षक
02 आशीष प्रकाश उप आबकारी निरीक्षक
03 अर्जुन सिंह उप आबकारी निरीक्षक
04- अंकित कुमार, आशीष चौहान, रेशमा, सोनम आबकारी सिपाही शामिल रहे






