आबकारीउतराखंड

ऋषिकेश आबकारी टीम ने 3 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की

ऋषिकेश। अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम ने देहरादून ऋषिकेश रोड निकट जंगलात चौकी के पास रोड चेकिंग दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर एक काले रंग की स्कूटी रजिस्ट्रेशन संख्याUK07X-4508 को रोकने का इशारा किया गया परंतु वाहन चालक भागने का प्रयत्न करने लगा, टीम द्वारा वाहन का पीछा किया जिसको रेलवे फ्लाईओवर के पास घेरकर रोक लिया गया, भागने का कारण पूछा तो उसके द्वारा बताया गया कि साहब बैग में शराब है और शहर में बिक्री करने हेतु लाया है और आपको देखकर में बहुत डर गया था इसलिए भागने की कोशिश कर रहा था, तलाशी लेने पर स्कूटी से बैग एवं वाहन की डिग्गी में रखे कट्टे के अंदर से कुल 190 पाउच माल्टा टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। स्कूटी चालक/ अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र हरि सिंह, निवासी -दाबकी,थाना- देहात, जिला -सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार कर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया टीम में उप आबकारी निरीक्षक -अर्जुन सिंह, आबकारी सिपाही-अंकित कुमार, आशीष चौहान, रेशमा चौहान, सोनम पंवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!