उतराखंडचुनावी दंगल

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा

ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में आगामी छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

एनएसयूआई द्वारा उपाध्यक्ष पद हेतु उदित झा, सचिव पद हेतु रेहान बंदोलिया एवं यूआर पद हेतु प्रिंस को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संगठन की ओर से कहा गया कि छात्रसंघ चुनाव में छात्रों की समस्याओं, उनके अधिकारों और परिसर के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रहित में मजबूती से आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता है। प्रत्याशियों ने भी छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और छात्रहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

एनएसयूआई प्रत्याशी:
• उपाध्यक्ष — उदित झा
• सचिव — रेहान बंदोलिया
• यूआर — प्रिंस
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पार्षद दल नेता देवेंद्र प्रजापति, बृजभूषण भगोना, जज्जीत सिंह, हरीराम वर्मा, हिमांशु जाटव, गौरव राणा, रवि थापा, हिमांशु कश्यप, राजेंद्र कोठारी, विरोध रटोरी, अशोक शर्मा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!