उतराखंडपर्व

एन.डी.एस. ने मनाया आजादी का अस्सी वां महोत्सव

ऋषिकेश। सत्य, शील एवं करुणा की प्रतिमूर्ति परम श्रद्धेय महंत राम सिंह महाराज एवं संत श्री जोध सिंह महाराज के मंगलमय की छत्रछाया में एन.डी.एस ने स्वतंत्रता – दिवस धूमधाम से मनाया । प्रभात की मंगल बेला में देश की आन, बान, शान का प्रतीक ध्वजारोहण, विद्यालय के चेयरमेन डॉ. एस.एन. सूरी, शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेणु सूरी विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी, वरिष्ठ समन्वयक मुकुल तायल, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती नीरु अरोड़ा शिक्षक वर्ग एवं समस्त निर्मल दीप परिवार की उपस्थिति में किया गया । विद्यालय के छात्र अथर्व पोखरियाल ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कविता ‘उस भारत से आता हूं ‘पढ़ी तथा विद्यालय की छात्रा तृप्ति ने ओजस्वी भाषण द्वारा स्वतंत्रता का महत्व समझाया । विद्यालय के गायन समूह द्वारा गाए गए समूह- गान ‘यह देश मेरी जान है ईमान है मेरा’ ने समस्त वातावरण में देशभक्ति की लहर बिखेर दी। प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी के ओजस्वी वक्तव्य द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया इसके पश्चात समस्त विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!