उतराखंडशिष्टाचार

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश : 23 सितंबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा रुद्राक्ष की माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं वार्ता हुई। डॉ. अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संवाद एवं समन्वय आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनके दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!