ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने आगामी लोकसभा चुनाव को उत्तराखंड में मई माह से पूर्व करवाने की मांग की है। इस संबंध में महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से राय ने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला राज्य है। 2024 में देश में लोकसभा के लिए चुनाव होने हैं। कहा कि उत्तराखंड राज्य पर्यटन व तीर्थाटन पर निर्भर है। कहा अप्रैल से नवंबर तक यह राज्य व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इस दौरान देश विदेश के चारधाम यात्रा के लिएश्रद्धालुओं यहां पर पर्यटन व तीर्थाटन के लिए पहुंचते है। ऐसे में चुनाव होने के कारण उत्तराखंड में पर्यटन व तीर्थाटन पर निर्भर व्यापार प्रभावित हो जाएंगे। कहा कि व्यवसायिक तौर पर देखा जाए तो केवल चार माह ही कार्य के लिए उत्तम है, जबकि जुलाई व अगस्त माह अतिवृष्टि के कारण व्यवसाय ठप हो जाता है। सुधीर राय ने महासंघ की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त से उत्तराखंड में आम चुनाव मई माह से पूर्व करवाने की मांग की है। –
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
एमडीडीए की बड़ी पहल : आईएसबीटी मॉल में मल्टीप्लैक्स शुरू, पश्चिमी देहरादून को मिला आधुनिक मनोरंजन केंद्र
January 16, 2026
Check Also
Close
-
कांग्रेस ने चौपाल के माध्यम से चलाया मनरेगा बचाओ संग्रामJanuary 15, 2026









