उतराखंडराजनीति

*कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव ने पार्टी को कहा अलविदा*

पार्टी में आए बदलाव के कारण लिया निर्णय

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप बागवाड़ी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को अपना त्याग पत्र भेजा है। बागवाड़ी का कहना है कि अब पार्टी की दिशा और दशा में भारी बदलाव आ गया है और समर्पित कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में पार्टी को छोड़ने के अलावा कोई और रास्ता नहीं दिखाई दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप बागवाड़ी ने कहा कि 40 वर्ष से पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ पार्टी की सेवा की है और इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव जैसे पदों पर सेवा करने का अवसर मिला, लेकिन अब पार्टी में काफी बदलाव आ गया है। समर्पित एवं वृद्धजनों को पार्टी में कोई सम्मान नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण पार्टी से त्यागपत्र लेने का निर्णय लिया। बागवाड़ी के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब बीजेपी में जाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि अभी इस मामले में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है। बागवाड़ी का कांग्रेस में लम्बा सफर रहा है। उनके पार्टी से त्याग पत्र देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को नुकसान होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!