उतराखंडराजनीति

राम मंदिर में चंदा चोरी बेहद निंदनीय व शर्मनाकः चिराग पासवान दोषियों के खिलाफ कटोर कार्रवाई की जाएगी

हरिद्वार। हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे बेहद निंदनीय, शर्मनाक और आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि जिसने भी रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए भ्रष्टाचार किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगी। कोई भी भ्रष्टाचारी इसमें नहीं बचेगा।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों लोगों की इक्षा और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार भव्य राम मंदिर बनाया है। इसके लिए को भी कदम उठाने की आवश्यकता पड़ेगी, वो कदम उठाए जाएंगे। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, यदि कोई छोटा या बड़ा अधिकारी अथवा पदाधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मिसाल कायम की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी आस्था से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार करने की हिम्मत न कर सके। चिराग पासवान ने विपक्ष से भी इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की। कहा कि राहुल गांधी राम मंदिर जाएं या न जाएं, इसके बारे में वो कुछ नहीं जानते। लेकिन वो विपक्ष से भी इस मामले की जांच में सहयोग की मांग करते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े तथ्य, साक्ष्य या कोई महत्वपूर्ण जानकारी है तो उसे जांच एजेंसी या एसआईटी के सामने रखा जाना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच में सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े ऐसे मामलों में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की बजाय दोषियों को बेनकाब करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। ये मुद्दे राजनीति के मुद्दे नहीं है। करोड़ो लोगों की आस्था से जुड़े मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि वो जांच में सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी धर्मस्थल से जुड़े भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान निजी धार्मिक कार्यक्रम के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। आज शाम को वीआईपी घाट पर उनका निजी कार्यक्रम है। देर रात वो हरिद्वार के एक निजी होटल में रुके थे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!